फारबिसगंज. बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अश्विनी खटोड़ ने मंच की फारबिसगंज शाखा के आधिकारिक दौरे पर आयोजित मारवाड़ी युवा मंच फारबिसगंज व फारबिसगंज संस्कृति शाखा द्वारा आयोजित संयुक्त आम सभा में श्री खटोड़ ने राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर भविष्य में होने वाले विभिन्न सेवा व संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सदस्यों के बीच साझा की. उन्होंने युवाओं को समाज सेवा के साथ-साथअन्य क्षेत्रों में भी नये कृतिमान स्थापित करने व भविष्य की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर फारबिसगंज मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष व फारबिसगंज मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक, संरक्षक व समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर अपना योगदान देने वाले बछराज राखेचा को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें उन्हें सम्मानित किया. श्री राखेचा ने युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सहित सभी वरीय पदाधिकारी व सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया.
अध्यक्ष ने राखेचा को किया सम्मानित
युवाओं को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित
