पूर्णिया सांसद के बरी होने पर मनाया जश्न

आम नागरिकों ने इसे न्याय की जीत बताया

फारबिसगंज. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पटना स्थित बेऊर जेल से बरी होने की खबर मिलते ही फारबिसगंज शहर में उत्साह की लहर दौड़ गयी. माननीय न्यायालय ने 31 वर्ष पुराने मामलों में उन्हें तीनों केस में बरी किये जाने के बाद उनके समर्थकों, युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए जश्न मनाया. युवा शक्ति के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व फारबिसगंज कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष शेख तालिब ने किया. बड़ी संख्या में युवा शक्ति के कार्यकर्ता व आम लोग शहर के स्टेशन चौक पर एकत्रित हो कर जमकर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए व मिठाई वितरण कर जम कर जश्न मनाया. वहीं स्थानीय विधायक मनोज विश्वास अपने संबोधन में कहा कि सांसद पप्पू यादव को जिस प्रकार 31 वर्ष पुराने मामले में फंसाकर जेल में बंद किया गया. वह सरकार व व्यवस्था की मंशा को दर्शाता है. मौके पर शेख तालिब, नन्हे सम्राट, दीपक, मनोज जायसवाल, दिलवर, सरफराज खान, आदेश कुमार, एहतेशाम, आफताब, इब्राहिम अंसारी, टिंकू मंडल, कमरान, सोहेल, इम्तियाज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >