शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं त्योहार

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक

23- प्रतिनिधि, सिकटी रंगों का त्योहार होली को लेकर सिकटी थाना परिसर में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक के बाद सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर पर्व की बधाई दी. हिंदू समुदाय के लिए होली व मुस्लिम समुदाय के लिए माहे रमजान पवित्र पर्व में से एक माना जाता है. होली में हुड़दंगियों पर नकेल कसने को लेकर प्रखंड के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी सहित आम लोगों ने अपनी सहमति जताई. थानाध्यक्ष ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में समाज के हर वर्गों की जिम्मेदारी बनती है. उन्होंने सभी वर्गों के लोग से अपील किया कि आपसी सौहार्द कायम कर एक दूसरे से मिलजुल कर होली व रमजान मनाएं. मौके पर बीडीओ परवेज आलम, सीओ मनीष कुमार, पूर्व प्रमुख मो कामरुज्जमा, उप प्रमुख लखीचंद प्रमामिक, मुखिया प्रदीप कुमार झा, सरपंच संघ अध्यक्ष रंजीत पासवान, अरुण मंडल ,योगेंद्र विश्वास सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >