शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं ईद

ईद को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

फारबिसगंज. ईद उल फितर को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ मनाये जाने को लेकर मंगलवार की शाम में फारबिसगंज थाना में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें ईद उल फितर के अवसर पर ईदगाहों व मस्जिदों में अदा किये जाने वाले ईद उल फितर की नमाज के दौरान ईदगाहों व मस्जिदों के मार्गों की साफ सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था व विधि व्यवस्था के संधारण सहित अन्य विषयों पर मौजूद गणमान्य लोगों ने अपने अपने महत्वपूर्ण विचारों व सुझाव को रखा. इस मौके पर पदाधिकारियों ने लोगों से ईद उल फितर के त्योहार को आपसी भाईचारा के साथ मनाएं जाने की बातें कही. मौके पर एसडीओ अभय कुमार,एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, बीडीओ संजय कुमार, ईओ रणधीर लाल, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी वाहिद अंसारी, मनोज जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे. 5

आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार

बथनाहा. ईद व रामनवमी पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने को लेकर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने की. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने भाग लिया. इस दौरान सभी से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई. पर्व के दौरान अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. जितने भी ईदगाह है वहां बुद्धिजीवियों को नजर रखना है, साथ ही रामनवमी को लेकर कहा कि कलश यात्रा में वरीय लोगो को भी ध्यान रखना है. कलश यात्रा के दौरान वालंटियरों को आइकार्ड लगाना जरूरी होगा. इस मौके पर शिशिर मिश्रा, नागेश्वर यादव, मुखिया मो एखलाक, सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम, मुखिया कृत्यानंद राम, पृथ्वीचंद दास, पूर्व मुखिया मनोज मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे.6

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >