रानीगंज नप में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए होगी टीपर, ट्रैक्टर व जेसीबी की खरीदारी रानीगंज. नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक शांतिपूर्ण व जनकल्याण के संकल्प के साथ शनिवार को संपन्न हुई. बैठक में नवनिर्वाचित विधायक अविनाश मंगलम को पहली बार भाग लेने के अवसर पर स्वागत किया गया. बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की स्वीकृति दी. साथ ही स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, डस्टबिन वितरण आदि पर चर्चा की. बैठक में लिए गये अन्य निर्णयों में पानी टैंकर, घर घर डस्टबिन, सार्वजनिक स्थानों के लिए डस्टबिन, साफ-सफाई को बेहतर करने के लिए टीपर, ट्रैक्टर व जेसीबी, जल जमाव से निजात के लिए डी वाटरिंग पंप संबंधित व्यय व क्रय की स्वीकृति दी. नगर पार्षदों में नल जल की शिकायत के बारे में अवगत कराया गया, जिसके निराकरण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही विभिन्न सड़क नाली योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अवगत कराया गया, जिसके दृष्टिगत अति आवश्यक विभिन्न सड़क नाली योजनाओं के त्वरित गति से क्रियान्वयन के लिए इनके विभागीय रूप से क्रियान्वयन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित व संपुष्ट किया. बैठक में लिए गए अन्य निर्णयों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देशित करने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >