बिजली चोरी के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

बिजली विभाग लगातार कर रही छापेमारी

प्रतिनिधि, सिमराहा बकाया बिजली बिल व चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग की छापेमारी लगातार जारी है. इस क्रम में सिमराहा थाना क्षेत्र के खवासपुर वार्ड संख्या तीन में सहायक विद्युत अभियंता कोमल कुमारी,कनीय विद्युत अभियंता ग्रामीण अरविंद कुमार ने विभागीय मिस्त्री के साथ छापामारी की. जहां दो उपभोक्ताओं को चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ सिमराहा थाना में कनीय विद्युत अभियंता ग्रामीण अरविंद कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दोनों उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया रहने के कारण विभाग द्वारा पूर्व में बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था. बावजूद इसके उपभोक्ताओं के द्वारा चोरी छिपे मुख्य एलटी लाइन से टोका लगाकर बिजली की चोरी की जा रही थी. विभाग की ओर से खवासपुर वार्ड संख्या तीन निवासी रूकेश कुमार पिता शिबू साह व अरमान पिता मो हासिब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है. रूकेश के ऊपर 35 हजार 822 रुपये व अरमान के ऊपर 27 हजार 831 रुपये पूर्व में बकाया था. ————————— तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा फारबिसगंज. फारबिसगंज विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता कैलाश कुमार के नेतृत्व में मानव बल सुरेंद्र महतो, मो अनवारुल ने नगर परिषद क्षेत्र में छापामारी कर तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी कर उपयोग करते रंगे हाथ पकड़ा है. छापामारी दल ने बंगाली टोला वार्ड संख्या 24 में सचिन यादव के घर छापामारी की. जिसमें 28 हजार 146 रुपये बकाया बिल के कारण कटे विद्युत कनेक्शन के बावजूद अवैध रूप से टोका लगाकर बिजली का उपयोग करते पकड़ा. अवैध रूप से बिजली उपयोग के कारण 50 हजार 187 रुपये के राजस्व नुकसान होने का अनुमान लगाया गया. छापामारी दल ने गोढ़ियारी राय टोला वार्ड संख्या 19 में दिनेश राय व उमेश राय के घर पर भी छापामारी की. दोनों के विद्युत कनेक्शन कटे रहने के बावजूद उपभोग करते रंगेहाथ पकड़ा. दिनेश राय के स्मार्ट प्री मीटर में 1952 रुपये व उमेश राय के यहां माइनस 397 रुपये बकाया रहने के कारण विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था. दिनेश राय के यहां 08 हजार 180 व उमेश राय के यहां 05 हजार 915 रुपये राजस्व का नुकसान होने का अनुमान लगाते हुए कनीय विद्युत अभियंता कैलाश कुमार ने तीनों के खिलाफ फारबिसगंज थाना में बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >