युवाओं के लिए पुस्तकालय व कैरियर विकास केंद्र होगा उपयोगी साबित

प्रोजेक्ट पोटेंशियल ट्रस्ट एक युवा केंद्रित संस्था

जोकीहाट. ग्रामीण युवाओं को शिक्षा और कैरियर के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रोजेक्ट पोटेंशियल ट्रस्ट ने जोकीहाट प्रखंड के विवाह भवन, प्रखंड कार्यालय जोकीहाट में सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र का उद्घाटन किया. यह केंद्र एचडीएफसी परिवर्तन स्मॉल ग्रांट्स प्रोग्राम 2025-26 व भारत केयर्स के माध्यम से तथा जीविका के सहयोग से स्थापित किया गया है. यहां युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, समाचार पत्र, डिजिटल लर्निंग सुविधाएं, लैपटॉप, व ऑनलाइन-ऑफलाइन कक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं. इसके साथ ही केंद्र में नियमित कैरियर जागरूकता सत्र, मार्गदर्शन कार्यशालाएं व जीवन कौशल से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जायेगी. जिससे युवा सही कैरियर विकल्पों को समझ सके. सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन बीडीओ दुर्गेश कुमार, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, डीपीएम नवीन कुमार, सामाजिक विकास अधिकारी चंदा कुमारी, बीपीएम नीरज कुमार, अचल कुमारी, विद्या दीदी, जोकीहाट सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र व प्रोजेक्ट पोटेंशियल ट्रस्ट के सह-संस्थापक अबोध कुमार उपस्थित थे. साथ ही स्थानीय युवाओं व समुदाय के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण भागीदारी की. चंदा कुमारी ने बताया कि प्रोजेक्ट पोटेंशियल ट्रस्ट एक युवा केंद्रित संस्था है. जिसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को सार्थक कैरियर अवसरों से जोड़ना है. यह केंद्र जोकीहाट के युवाओं के लिए सीखने, मार्गदर्शन पाने व अपने सपनों को दिशा देने का एक महत्वपूर्ण और उपयोगी मंच बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >