कांडों के पर्यवेक्षण में लाएं तेजी: एसपी

एसपी ने किया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

अररिया. एसपी अंजनी कुमार ने सभी थानाध्यक्षों के साथ जून माह की अपराध गोष्ठी का आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित कर उसकी समीक्षा की. साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभी एसएचओ व सीआइ, दोनों अनुमंडल के एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, यातायात व साइबर डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ परिचर्चा कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. एसपी अंजनी कुमार ने गत गुरुवार को जून माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष में किया. इसमें कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए. एसपी ने साइबर थानाध्यक्ष व अन्य थानाध्यक्ष को साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता फैलाने व इससे संबंधित केस का जल्द निबटारा करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों की ओर से जून माह की पेश रिपोर्ट की समीक्षा की व संबंधित एसडीपीओ को विशेष प्रतिवेदित कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने को कहा. सभी थानाध्यक्षों को सम्मन, कुर्की, एनबीडब्ल्यू वारंट का शीघ्र ही निपटारा करने, थानों में विधि कोषांग, लोक शिकायत निवारण कोषांग, महिला हेल्प डेस्क के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने, वारंट व अधिक दिनों से लंबित कांडों को तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. 26

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >