पुल निर्माण कार्य ठप, आवागमन में परेशानी

लोगों ने की पुल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग

पलासी. प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय जोड़ने वाली पचकोड़ी चौक प्रमुख सड़क स्थित चिड़ियारी के समीप वर्षों पूर्व से बंद पुल निर्माण कार्य को लेकर लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन मौन धारण किये हुए है. उक्त स्थान पर वर्षों पूर्व पुल निर्माण कार्य संवेदक द्वारा शुरू किया गया, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण संवेदक द्वारा पुल निर्माण में घटिया सामग्री लगाने को लेकर स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी. वहीं कुछ दिनों तक संवेदक ने पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ किया. लेकिन पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं करने पर फिर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए निर्माण कार्य बंद करवा दिया. साथ ही संवेदक द्वारा पुल निर्माण कार्य स्थल से पुल निर्माण कार्य की सामग्री लेकर चला गया. मालूम हो कि उक्त मार्ग से तीन प्रखंड पलासी, सिकटी सहित पड़ोसी जिला किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड के लोगों का आवागमन का प्रमुख मार्ग है. फिर प्रशासन व पुल निर्माण विभाग मौन धारण किये हुए है. वहीं मुखिया रामकृपाल विश्वास, रागिब आलम, आदिल रजा, रूबी प्रवीण, जीप सदस्य शब्बीर अहमद, हारूण रशीद, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिहारी ठाकुर, रामानंद साह, सदानंद मंडल सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >