ब्लैक कैट्स ने अल्फा फोर्ब्स को नौ रनों से हराया

मारवाड़ी युवा मंच फारबिसगंज द्वारा आयोजित पाठशाला मारवाड़ी प्रीमियर लीग सीजन टू का दूसरे लीग मैच में ब्लैक कैट्स ने अल्फा फोर्ब्स को 09 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की.

फारबिसगंज. मारवाड़ी युवा मंच फारबिसगंज द्वारा आयोजित पाठशाला मारवाड़ी प्रीमियर लीग सीजन टू का दूसरे लीग मैच में ब्लैक कैट्स ने अल्फा फोर्ब्स को 09 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. अल्फा फोर्ब्स ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण व गेंदबाजी करने का फैसला किया. ब्लैक कैट्स की शुरुआत खराब रही. उनका पहला विकेट 15 रन के स्कोर पर गिर गया. राहुल संघाई ने 37 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली. चिराग जैन के साथ 72 रनों की अहम साझेदारी की. वहीं अंत में अमित केडिया ने सिर्फ 07 गेंदों में 24 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 15 ओवरों में 06 विकेट खोकर 181 रन बनाया. जवाबी बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी व लक्ष्य का पीछा करते हुए अल्फा फोर्ब्स को नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे. जिससे उनकी स्थिति कमजोर होती गयी. हालांकि, विनीत खेमानी ने शानदार 35 गेंदों में 81 रन बनाकर टीम को जीत की उम्मीद दी. लेकिन अन्य बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे सके व टीम 07 विकेट खोकर 172 रन पर ही सिमट गयी. ब्लैक कैट्स की जीत के नायक बने मयूर दुगड़, जिन्होंने 03 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 03 विकेट झटके व में 04 कैच लिया. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. यह पुरस्कार गोलछा ग्रुप के विशाल गोलछा द्वारा प्रदान किया गया जो पाठशाला एमपीएल सीजन टू के आधिकारिक मैन ऑफ द मैच पार्टनर हैं. वहीं राहुल संघाई को उनके शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए गेम चेंजर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >