विराटनगर ने पटना को हरा कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

विराटनगर कि टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया.

जोगबनी मंगलवार को प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मैच में विराटनगर की टीम ने पटना को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. विराटनगर कि टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने निर्धारित ओवरों में 127 रन बनाकर सिमट गई. वहीं विराटनगर ने 128 रनों के लक्ष्य को नीरज मुखिया 40 व दीपक पासवान के 23 रनों के बदौलत 15 ओवर में 08 विकेट खोकर जीत प्राप्त कर लिया. वहीं विराटनगर के संतोष कार्की को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद असलम के हाथों प्रदान की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >