बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

परिजनों में मचा कोहराम

फोटो-3-घटना स्थल पर लोगों की भीड़. प्रतिनिधि, सिमराहा फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत के वार्ड संख्या 07 समौल हटिया के पास एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक युवक सुनील कुमार जो औराही पश्चिम पंचायत के नापतोली वार्ड संख्या 11 का निवासी था. अपने रिश्तेदार के घर से भोज खाकर देर रात बाइक से लौट रहा था. ग्रामीणों के अनुसार सुनील कुमार बाइक चला रहा था व उनके साथ पीछे बैठा मिथुन कुमार दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया. दुर्घटना खैरखां से लौटते वक्त एक तीखे मोड़ पर बाइक के अनियंत्रण होने के कारण सुनील सीधे पुल से टकरा गयी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सुनील के शव को सुबह स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे देखा. सूचना परिजनों व पुलिस को दी. घटना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. सुनील कुमार इकलौता बेटा था. उसके निधन से परिवार में मातम छा गया है. इस घटना पर औराही पश्चिम के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उचित मुआवजा दिलाने की बात कही. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >