पुलिस सप्ताह पर निकाली बाइक रैली

लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

अररिया. बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के तहत जन-सहभागिता बाइक रैली का आयोजन किया गया. बाइक रैली नगर थाना से शुरू होकर चांदनी चौक, जीरो माइल, बस स्टैंड होते हुए पुनः नगर थाना पहुंचकर समाप्त हुई. इस रैली का उद्देश्य पुलिस व जनता के बीच भरोसे की डोर को मजबूत करना था. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान सुरक्षा का प्रतीक है व जनता-पुलिस साझेदारी का उत्सव है. नगर थाना से रैली की शुरुआत हुई, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बाइक रैली में नगर थाना के सहायक थानाध्यक्ष संजीव कुमार, महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला, एससी/एसटी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, पुअनि सोनिया साहेनी, पूनम कुमारी, श्वेता कुमारी, सअनि पुष्कर कुमार सहित कई पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल रहें. रैली का उद्देश्य था जन-जन तक पुलिस की पहुंच को बढ़ाना, सुरक्षा का संदेश देना व समाज में सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना. बाइक रैली में शामिल पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी ने हेलमेट पहनकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक किया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान केवल सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि जनता व पुलिस के बीच साझेदारी का उत्सव है. ——- दो आरोपित गिरफ्तार परवाहा. रानीगंज पुलिस ने बीते शनिवार को थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो अलग-अलग मामले के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में पॉक्सो एक्ट कांड संख्या 345/25 के फरार आरोपी नयापट्टी विस्टोरिया वार्ड संख्या 12 निवासी पिंटू बहादर पिता दयानंद बहादर हैं, तो वहीं हत्या मामले में दर्ज कांड संख्या 186/23 के फरार अभियुक्त छतियौना वार्ड संख्या नौ निवासी पिंकी देवी पति सुरेश ऋषिदेव शामिल है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने गिरफ्तार दोनों आरोपी को जरूरी कार्रवाई के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >