दुष्कर्म के बाद युवती को दिया शादी का प्रलोभन, फिर जबरन गर्भपात करा शादी से मुकरा आरोपी…

अररिया: घर में अकेले देखकर पड़ोस के एक युवक ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया. जब पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी देने की बात कही तो युवक ने शादी का प्रलोभन दिया. युवक ने लगभग एक वर्ष तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान युवती गर्भवती हो गयी. गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने शादी करने को कहा युवक इनकार कर गया. वहीं स्थानीय तौर पर पंचायती हुई. पंचायती के दौरान पीड़िता के भाई व बहनोई को मारपीट कर बाहर कर दिया.

Also Read: Sarkari Naukri 2020: बिहार में इन 644 पदों पर होगी नियुक्ति, सीएम नीतीश की अध्यक्षता में कैबिनेट से मिली हरी झंडी…
मुंह में कपड़ा ठूंस कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया

यह मामला जिला के ताराबाड़ी क्षेत्र के बताया जा रहा है. मामले को लेकर पीड़िता ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया है. जिसमें मो मुन्ना को आरोपी बनाया गया है. महिला थाना में दर्ज कराए गये प्राथमिकी के अनुसार युवती अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान मो मुन्ना ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया, फिर उन्हें शादी का प्रलोभन देकर लगभग एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस बीच युवती गर्भवती हो गई. गर्भवती होने के बाद पंचायती भी हुई.

घर से उठाकर ले गया व गर्भपात की गोली खिला दी

पंचायती के दौरान भी युवक शादी करने से इंकार कर गया. वही आरोपी एक दिन पीड़िता को घर से उठाकर ले गया व उसे गर्भपात की गोली खिला दिया. जिससे पीड़िता को रक्तस्राव होने लगा. जिसके बाद पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि पीड़िता की स्थिति अभी भी नाजुक बताया जा रहा है. इस मामले को लेकर पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया. हालांकि आरोपी फरार बताया जा रहा है. वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी द्वारा मामले की तहकीकात में जुट गई हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी कर रही है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >