बीईओ ने शिक्षकों को थमाया कारण बताओ नोटिस

छात्रों ने खोली मैनेजमेंट की पोल

बथनाहा. शिक्षा विभाग ने विद्यालय में शिक्षकों की अनियमित उपस्थिति व लापरवाही पर सख्त रुख अपना लिया है. प्रखंड संसाधन केंद्र नरपतगंज के पदाधिकारी रोहित कुमार चौरसिया ने सोनापुर स्थित मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार सहित चार शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है.

ई-शिक्षाकोष से खुली पोल

हाल ही में प्रभात खबर में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद, विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों की गहन समीक्षा की. जांच में पाया गया कि मार्च और अप्रैल 2026 की विभिन्न तिथियों में प्रधानाध्यापक व तीन अन्य शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के गायब थे. बीईओ ने इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करार दिया है.

नो वर्क नो पे”” की चेतावनी

विभागीय पत्र के अनुसार, सभी संबंधित शिक्षकों को दो दिनों के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण जमा करने का निर्देश दिया गया है. संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में ””नो वर्क नो पे”” के सिद्धांत के तहत उस अवधि का वेतन काट लिया जाएगा.

छात्रों ने खोली मैनेजमेंट की पोल

दूसरी ओर, विद्यालय के छात्रों ने नाम न छापने की शर्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रों का कहना है कि कुछ शिक्षक केवल हाजिरी बनाकर स्कूल से चले जाते हैं और जांच के नाम पर अधिकारियों को मैनेज करने का दावा करते हैं. विद्यार्थियों ने प्रशासन से इस भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि उनकी शिक्षा बाधित न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >