बीडीओ ने गैस गोदामों का किया निरीक्षण

गैस की किल्लत पर प्रशासन सख्त

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती परेशानी के बीच प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. इसी क्रम में बीडीओ शशि भूषण सुमन व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गणेश कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गैस गोदामों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पैकपार गैस गोदाम, जागेश्वरी गैस गोदाम व कुसमौल गैस गोदाम का जायजा लिया व वहां की व्यवस्था की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने गोदाम संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को गोदाम पर लंबी लाइन में खड़ा न होना पड़े. बीडीओ शशि भूषण सुमन ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई ऐसे उपभोक्ता भी गैस लेने के लिए लाइन में लगे थे जिन्होंने एक वर्ष से अधिक समय से गैस सिलेंडर का उठाव नहीं किया था.ऐसे उपभोक्ताओं के अचानक आने से गैस गोदामों पर भीड़ बढ़ गई है. जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. उन्होंने गैस गोदाम संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की सूची का सत्यापन करते हुए नियमित उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाए व होम डिलीवरी को तेज किया जाए. निरीक्षण के बाद प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इन कदमों से क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था जल्द सामान्य हो सकेगी व उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >