सिकटी के दो पीएमश्री विद्यालयों में शुरू हुआ मध्याह्न भोजन, बच्चों के साथ बैठकर खिचड़ी खाई बीडीओ ने

सिकटी, अररिया के दो पीएमश्री विद्यालयों में शनिवार से मध्याह्न भोजन योजना की शुरुआत की गई है। इस पहल से विद्यार्थियों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन मिलेगा, जिससे उनकी उपस्थिति और पढ़ाई दोनों में सुधार की उम्मीद है।

Araria PM SHRI School: सिकटी (अररिया). प्रखंड क्षेत्र के दो पीएमश्री विद्यालयों में शनिवार से मध्याह्न भोजन योजना की शुरुआत की गयी. पीएमश्री प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय बरदाहा एवं पीएमश्री प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय में फीता काटकर योजना का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया.

अतिथि भोजन के साथ हुई योजना की शुरुआत

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियदर्शी राजेश, भीरभीरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण मंडल, डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद मंडल, प्रभारी प्रधानाध्यापक इशार अहमद, पीएमश्री प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. आदिल सरवर, आदर्श मध्य विद्यालय बरदाहा के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा, मध्य विद्यालय मसुंडा के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण मंडल तथा सेवानिवृत्त शिक्षक संजय नंदन विश्वास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

मध्याह्न भोजन के दौरान बीडीओ प्रियदर्शी राजेश और उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ पंक्ति में बैठकर गर्मागर्म खिचड़ी का भोजन किया. इस दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया.

'अब बच्चों को मिलेगा नियमित मध्याह्न भोजन'

बीडीओ प्रियदर्शी राजेश ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है. पीएमश्री विद्यालय शुरू होने के बाद से यहां के विद्यार्थी मध्याह्न भोजन योजना के लाभ से वंचित थे. अब योजना लागू होने से विद्यार्थियों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन मिलेगा, जिससे उनकी उपस्थिति और पढ़ाई दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

शिक्षक और कर्मी रहे मौजूद

Araria PM SHRI School: कार्यक्रम में एमडीएम बीआरपी पप्पू कुमार, शिक्षक प्रकाश कुमार यादव, रूपेश कुमार झा, आशीष कुमार मधुकर, रोहित राज, वसीम अहमद, आजाद आलम, शबाब अनबर, मुकेश कुमार पंडित, श्रद्धा सुमन, चंदन कुमार झा, एजाज आलम, अर्जुन कुमार साह, दीपक कुमार, आनंद कुमार, किरण कुमार, मंजू कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय प्रताप सिंह

संजय प्रताप सिंह प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >