नरपतगंज (अररिया). जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए चोरी का एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया जहां आवश्यक पूछताछ के बाद प्रथमिकी दर्ज कराते हुए न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी सुपौल जिले का है निवासी
गिरफ्तार आरोपी में सुपौल जिला के बीरपुर थाना अंतर्गत कोसकापुर निवासी गजेंद्र पासवान बताया जा रहा है मालूम हो कि गजेंद्र पासवान के द्वारा चोरी की बाइक रखकर चढ़ते थे उसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाते हुए आरोपी युवक को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया मामले को लेकर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार युवक को प्रथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया.
