महाशिवरात्रि पर कल होगा बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव की चार पहर पूजा

दुध, दही, घी व मधु से होगा महादेव का अभिषेक

काली मंदिर में रात भर होगा भजन कीर्तन 40-प्रतिनिधि, अररिया विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली सह बाबा खड्गेश्वरनाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर चार पहर पूजा किया जायेगा. पूजा को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है. साथ हीं पूरी रात जिले के प्रसिद्ध गायकों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. बुधवार की रात में बाबा खड्गेश्वर नाथ का विशेष श्रृंगार किया भी जायेगा. इसके साथ हीं रात भर जिले के प्रसिद्ध गायक कलाकार द्वारा जागरण का आयोजन भी किया जाना है. इसके अलावा भोले बाबा का चार पहर पूजा भी किया जायेगा. इसकी जानकारी मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने देते हुए बताया कि बुधवार को भोला बाबा का रात्रि में बाबा खड्गेश्वरनाथ की चार पहर पूजा किया जायेगा. पहला पूजा रात के 10 बजे गाय की कच्चा दूध से किया जायेगा. दूसरा पूजा रात 12 बजे दही से, तीसरी पूजा रात्रि दो बजे शुद्ध घी से, जबकि चौथा पूजा सुबह सुबह चार बजे मधु से किया जायेगा. इसके बाद आरती व पुष्पांजलि किया जायेगा, जिसकी लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. बाबा ने यह बताया कि काली मंदिर को महाशिवरात्रि को लेकर आकर्षक रूप से सजाया गया है. मान्यता है कि भक्तों के द्वारा दिया हुआ दुध, दही, घी व मधु अपने-अपने नाम से देते हैं, जहां भक्तों द्वारा दूध, दही, मधु व घी से बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का नानु बाबा द्वारा चार पहर पूजा किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >