15 किलो गांजा के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

बथनाहा. एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार की संध्या 15 किलो गांजा के साथ एक ऑटो को जब्त किया गया है. इस मामले में ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई पथरदेवा सीमा चौकी के पास किया गया है. इस संबंध में पथरदेवा सीमा प्रभारी उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान ने बताया जाता है कि ऑटो पथरदेवा बॉर्डर की तरफ से आ रही थी. पेट्रोलिंग पार्टी ने सूचना के आधार पर जांच करने के लिए ऑटो को रोका. वहीं ऑटो की स्टेपनी में रखे बैग में गांजा बरामद किया गया. इसके बाद बथनाहा पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार ऑटो चालक प्रकाश कुमार मंडल पिता जागेश्वर मंडल, कोशी कॉलोनी वार्ड संख्या 14 बथनाहा का निवासी है. वहीं बथनाहा पुलिस आरोपित पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रकिया में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >