हनुमान मंदिर में अष्टयाम-संकीर्तन प्रारंभ

अष्टयाम से माहौल हुआ भक्तिमय

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकटिया के पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी विधायक के निवास बटराहा स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार की संध्या से अष्टयाम-संकीर्तन शुरू हुआ. पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्ट्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. जिसमें भारतीय क्षेत्र समेत पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है. जिसमें दुहबी कीर्तन मंडली, झुमका कीर्तन मंडली समेत सोनापुर, कपड़फोड़ा समेत स्थानीय कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है. इधर अष्ट्याम संकीर्तन में कीर्तन मंडली की भक्तिमय प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बना रहा. मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार सिंह,भाजपा युवा नेता जोशी मंडल, पूर्व मुखिया जयकुमार मंडल, मोहन मंडल, पंसस प्रतिनिधि परमानंद मंडल, रामानंद मंडल, गिरजानंद मंडल, पैक्स अध्यक्ष रमन कुमार वर्मा, ललन मंडल, विक्की मंडल, गोलू पासवान समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >