26 लाख रुपये के साथ विराटनगर एयरपोर्ट से एक भारतीय व एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार

दोनों लोगों को मोरंग जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है

जोगबनी. सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी से सटे नेपाल के मोरंग में पुलिस ने दो लोगों को हवाला रुपये के साथ गिरफ्तार किया. मोरंग जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार विराटनगर महानगर-4 स्थित विराटनगर हवाई अड्डे पर विराटनगर से काठमांडू जाने वाले यात्रियों की जांच के दौरान इन्हें हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 08 बजे बुद्ध एयर की फ्लाइट से काठमांडू जा रहे सुनसरी धरान उप-महानगर नगर पालिका-18 के निवासी 35 वर्षीय दिलीप तमांग की तलाशी के दौरान उनके बैग से 11 लाख रुपये बरामद हुए. इतने पैसे वो कहा से लाया. इसकी जानकारी वो पुलिस को नहीं दे पाया. वहीं शनिवार को दोपहर लगभग 3:35 बजे, श्री एयर की उड़ान से काठमांडू जा रहे भारत के मालदा जिले के सुजागंज क्षेत्र के निवासी 34 वर्षीय मो अतिल से 15 लाख, 89 हजार रुपये नकद बरामद किये गये. नेपाल पुलिस ने बताया है कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है व उनके पास से कुल 26 लाख, 89 हजार रुपये बरामद किये गये. गिरफ्तार दोनों लोगों को आगे की जांच के लिए मोरंग जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >