भरगामा. भरगामा पुलिस ने शुक्रवार की संध्या छापेमारी पांच लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस-बल के साथ थाना क्षेत्र के पैकपार वार्ड संख्या-11 में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान सरवन ऋषिदेव के पुत्र राजकिशोर ऋषिदेव को पांच लीटर देसी शराब के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मौके से अर्धनिर्मित देसी शराब को भी नष्ट की. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
———पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
