महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में किया गिरफ्तार

प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा अररिया

फारबिसगंज. फारबिसगंज पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने व दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है. यह कार्रवाई पुलिस ने मटियारी वार्ड संख्या 03 निवासी पीड़िता महिला के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए की है. वहीं गिरफ्तार आरोपित मोहन आनंद झा उर्फ मोहन झा खुद को जन सुराज पार्टी का कार्यकर्ता व पार्टी का फारबिसगंज से संभावित विधायक प्रत्याशी बताता है. थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता महिला ने मोहन आनंद झा उर्फ मोहन झा पर गाली-गलौज, दुर्व्यवहार करने, जान मारने की धमकी देने व परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि आरोपित मोहन आनंद झा उर्फ मोहन झा उनके मकान में किराये पर रहता है. खुद को जन सुराज पार्टी का विधायक का संभावित प्रत्याशी बताता है. 22 सितंबर की रात में शराब के नशे में धुत होकर आया व गैस सिलिंडर खोलकर घर में आग लगाने की धमकी दी. विरोध करने पर उसने गाली-गलौज व दुर्व्यवहार करने लगा, दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आगे कहा है कि जब उनके पति व बेटा बचाने आये तो उन पर भी लोहे की रड से हमला किया. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो उन पर भी गाली-गलौज व ईंट-पत्थर चलाकर गोली मारने की धमकी दी. पीड़िता ने आवेदन में यह भी कहा कि मोहन आनंद झा झूठा मुकदमा में फंसा देने की धमकी दे रहा था. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व आरोपित को हिरासत में लेकर चली गयी. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >