सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान नेपाल में मौत, परिजनों में कोहराम

मृतक की पहचान बढ़ेपुरा पंचायत के पंजरकट्टा निवासी 30 वर्षीय चंदन कुमार यादव, पिता मोहन यादव के रूप में की गई है

अररिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट:

अररिया: प्रखंड क्षेत्र के बढ़ेपुरा पंचायत के वार्ड संख्या दो पंजरकट्टा निवासी एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान नेपाल के अस्पताल में मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

मृतक की पहचान बढ़ेपुरा पंचायत के पंजरकट्टा निवासी 30 वर्षीय चंदन कुमार यादव, पिता मोहन यादव के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार युवक मंगलवार रात अपने बाइक से पंजरकट्टा बिंदुल चौक होते हुए चंदा शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था. जैसे ही वह पोसदाहा के समीप पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे नेपाल के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां लगातार चार दिनों तक इलाज चलने के बाद युवक की मौत हो गई.

घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >