तीन थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, खराब प्रदर्शन वाले 16 से मांगा गया स्पष्टीकरण, अगस्त में 834 गिरफ्तार

अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने जिले की पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए सख्त रुख अपनाया है. लापरवाही के आरोप में तीन थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि 16 अन्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है. अगस्त माह में 834 अपराधियों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ व शराब की बरामदगी हुई है.

अररिया. जिले में पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसपी जितेंद्र कुमार ने सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तीन थानाध्यक्षों को पुलिस केंद्र अररिया क्लोज कर दिया गया है. उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है. वहीं अगस्त माह की मासिक अपराध समीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

सिकटी, सोनामनी गोदाम और बथनाहा थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

पुलिस केंद्र अररिया क्लोज किए गए थानाध्यक्षों में सिकटी थानाध्यक्ष पुअनि रौशन कुमार सिंह, सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष पुअनि चंदन कुमार और बथनाहा थानाध्यक्ष पुअनि राजवीर साहू शामिल हैं. एसपी ने तीनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया है.

कांडों के निष्पादन में खराब प्रदर्शन पर शोकॉज

अगस्त माह की अपराध समीक्षा में कांडों का निष्पादन कम और लंबित कांड अधिक रहने पर कई थानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इस श्रेणी में नगर थाना अररिया, सिकटी, महिला थाना, रानीगंज, कुआंरी, फुलकाहा, फारबिसगंज, जोगबनी, नरपतगंज, भरगामा और घुरना के थानाध्यक्ष शामिल हैं.

मादक पदार्थ की बरामदगी संतोषजनक नहीं रहने पर जवाबतलब

मादक पदार्थों की बरामदगी के मामले में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं करने वाले थानों से भी जवाब मांगा गया है. अररिया, रानीगंज, महलगांव, बौसी, ताराबाड़ी, भरगामा, नरपतगंज, फारबिसगंज और सिमराहा थानों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है.

एनबीडब्ल्यू और कुर्की के निष्पादन में भी मांगा जवाब

एनबीडब्ल्यू, इश्तेहार और कुर्की के मामलों के कम निष्पादन को लेकर अररिया, फारबिसगंज, रानीगंज, नरपतगंज और सिकटी थानों से भी शोकॉज किया गया है. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर जोर दिया है.

बेहतर काम करने वाले 10 पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत

समीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया गया. एसपी जितेंद्र कुमार ने अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 10 पुलिस पदाधिकारियों और टीमों को पुरस्कृत किया.

फारबिसगंज के पर्यवेक्षी पदाधिकारी पुनि मुकेश कुमार को सर्वाधिक अविशेष कांडों के निष्पादन के लिए तथा जोकीहाट थानाध्यक्ष पुनि राजीव कुमार झा को सर्वाधिक अंग्रेजी शराब बरामदगी के लिए सम्मानित किया गया.

मादक पदार्थ बरामदगी में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार

मादक पदार्थों की उल्लेखनीय बरामदगी के लिए अंचल निरीक्षक फारबिसगंज सह थानाध्यक्ष जोगबनी पुनि घन प्रसाद, बैरगाछी थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता, आरएस थानाध्यक्ष अंकुर, कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार, बैरगाछी के अपर थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद और डीआईयू अररिया की टीम को पुरस्कृत किया गया.

बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार को नेपाली रुपये बरामदगी तथा फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य को मादक पदार्थ और बाइक बरामदगी के लिए सम्मानित किया गया.

अगस्त में 834 अपराधी गिरफ्तार

अगस्त माह में अररिया पुलिस ने कुल 834 अपराधियों को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने 2.515 किलो स्मैक और 852.742 किलो गांजा बरामद किया. इसके अलावा पांच आर्म्स, पांच जिंदा कारतूस और चार खोखा भी बरामद किए गए.

शराब और प्रतिबंधित कफ सीरप की भी बड़ी बरामदगी

पुलिस के अनुसार अगस्त में 10,177 लीटर अंग्रेजी शराब, 2,024 लीटर नेपाली शराब और 481 लीटर देशी शराब बरामद की गयी. इसके अलावा प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सीरप की 889.6 लीटर मात्रा भी बरामद की गयी.

नकदी, बाइक और मोबाइल भी जब्त

अगस्त की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 66 बाइक और 36 मोबाइल फोन बरामद किए. इसके साथ ही 25 लाख रुपये भारतीय मुद्रा और 17 लाख रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की गयी. एसपी ने बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रभावी कार्रवाई और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >