प्रधानाध्यापक के कार्यालय से शराब की बोतल मिलने पर हड़कंप, शिक्षक गिरफ्तार, बोले- साजिश के तहत फंसाया गया

रानीगंज के मध्य विद्यालय शिव नगर डहरिया में प्रधानाध्यापक के कार्यालय से शराब की बोतल मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक संजय कुमार पोद्दार को हिरासत में लिया. शिक्षक ने खुद को साजिश का शिकार बताया है.

रानीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय शिव नगर डहरिया में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक के कार्यालय से एक बोतल शराब मिलने के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. शराब मिलने की सूचना पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए रानीगंज थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब की बोतल जब्त कर प्रधानाध्यापक संजय कुमार पोद्दार को हिरासत में लेकर थाना ले गई.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

विद्यालय परिसर में शराब मिलने की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए. मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यालय से शराब की बोतल जब्त की और प्रधानाध्यापक को पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गई.

प्रधानाध्यापक ने लगाए साजिश के आरोप

गिरफ्तार प्रधानाध्यापक संजय कुमार पोद्दार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है. उनका आरोप है कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से किसी ने उनके कार्यालय में शराब की बोतल रख दी. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) नरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है. विभाग से निर्देश प्राप्त होने के बाद आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूछताछ के बाद प्रधानाध्यापक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ALSO READ: पत्नी को प्रताड़ित करने का विरोध करने पहुंची सास पर दामाद का हमला, ईंट से सिर फोड़ने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

1

अररिया: वाइब्रेंट विलेज योजना से संवरेगा सीमावर्ती गांवों का भूगोल, सुंदरी मंदिर के पास अगरबत्ती यूनिट और पिपरा-कुशमाहा में हाट का खाका तैयार

2

अररिया: हरियाबारा पुलिस केंद्र पहुंचे पूर्णिया प्रक्षेत्र के IG विवेकानंद, प्रशिक्षु सिपाहियों के बैरकों और मेस का किया औचक निरीक्षण; बोले— अनुशासन ही सेवाकाल की नींव

3

अररिया: ग्रामीण सड़कों और पुलों के रखरखाव में लापरवाही पर नपेगा डंडा, खराब हालत मिली तो कार्यपालक अभियंता से तलब होगा स्पष्टीकरण

4

अररिया: DM विनोद दूहन ने रानीगंज में खाद दुकानों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से जाना हाल; बोले— निर्धारित दर से अधिक वसूली पर होगी कड़ी कार्रवाई

लेखक के बारे में

By रविंद्र यादव

रविंद्र यादव प्रिंट माध्यम में 08 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. रानीगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >