पूर्व सांसद सरफराज आलम के घर चोरी, लाखों के सोने के आभूषण और 50 हजार नकद गायब

अररिया में पूर्व सांसद सरफराज आलम के घर में सेंधमारी हुई है. अज्ञात चोर लाखों रुपये के सोने के आभूषण और 50 हजार नकद ले उड़े. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अररिया. नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 में पूर्व सांसद सरफराज आलम के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. घटना को लेकर पूर्व सांसद ने नगर थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन के अनुसार चोरी की घटना 2 सितंबर को हुई. घर में रखे आभूषणों की जांच करने पर उनके गायब होने की जानकारी मिली.

52 ग्राम का लंबा हार समेत तीन आभूषण गायब

पूर्व सांसद की शिकायत के अनुसार चोरी गए आभूषणों में 52 ग्राम वजन का सोने का लंबा हार, 25 ग्राम का कान का सेट और 32 ग्राम वजन का छोटा हार शामिल है. इसके अलावा घर में रखे 50 हजार रुपये नकद भी गायब मिले.

शिकायत में बताया गया है कि सभी आभूषण घर में सुरक्षित रखे हुए थे. अचानक उनके गायब मिलने के बाद परिवार को चोरी की जानकारी हुई. आभूषण और नकदी गायब होने से पूर्व सांसद को आर्थिक नुकसान हुआ है.

सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस चोरी की घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया.

घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

नगर थाना पुलिस पीड़ित के घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों और चोरों के बारे में कोई सुराग मिल सकता है. मामले में पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है.

थानाध्यक्ष बोले, प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी

नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि पूर्व सांसद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >