सूखा नशा के खिलाफ अररिया पुलिस का ऑपरेशन प्रहार

जब्त स्मैक की बाजार में अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक है.

सूखा नशा के खिलाफ अररिया पुलिस का ऑपरेशन प्रहार- 15 दिन में सवा करोड़ की स्मैक जब्त 31 किलो गांजा, हथियार व कारतूस भी बरामद अररिया जिले में शराबबंदी के बाद से नशे का ट्रेंड बदल गया है. शराब की जगह अब लोग सूखा नशा यानी ड्रग्स की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी में अररिया पुलिस ऑपरेशन प्रहार शुरू करते हुए अवैध नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर रही है. पुलिस की यह कार्रवाई जिले में फैलते नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है. एसपी के निर्देशन में अररिया पुलिस ने महज 15 दिनों में 01 किलो 13.3 ग्राम स्मैक बरामद किया है. जब्त स्मैक की बाजार में अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक है. यही नहीं, दो माह में पुलिस ने 31 क्विंटल गांजा भी बरामद किया है. इस दौरान 673 नशे के सौदागरों को लोहे के सलाखों के भीतर पहुंचाया भी गया है. एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अररिया पुलिस सूखा नशा अथवा स्मैक के खिलाफ मिशन मोड में कार्रवाई कर रही है. मिशन ऑपरेशन प्रहार के तहत गत 15 दिनों में 1013.3 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई है. यह पिछले 01 साल की बरामदगी के एवरेज में अधिक है. उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल धंधेबाजों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है. जनवरी व फरवरी में विशेष रूप से ऑपरेशन प्रहार मिशन चलाकर 31 क्विंटल गांजा बरामद किया गया. यह गत 01 साल की बरामदगी के बराबर है. एसपी ने कहा कि इस दौरान 03 हथियार, 12 कारतूस, 1800 सौ लीटर से अधिक विदेशी शराब, नेपाली शराब, दो पहिया व चार पहिया वाहन जब्त किया गया है. एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. यह आमलोगों के सहयोग से ही संभव हो पाया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी सूखे नशे का धंधा हो रहा है तो वह इसकी सूचना उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर दें. सूचना देने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >