ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में फारबिसगंज बंद, थोक और खुदरा मेडिकल दुकानें रहीं बंद

Araria news: हड़ताल के कारण शहर का रेफरल अस्पताल रोड, जहां आम दिनों में मरीजों और लोगों की भीड़ रहती है, पूरी तरह सुनसान नजर आया. मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

Araria news: फारबिसगंज से मो. कलीम उद्दीन की रिपोर्ट:

ऑनलाइन फार्मेसी और ड्रग एक्ट में संशोधन के विरोध में बुधवार को फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में दवा दुकानदारों ने हड़ताल की. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स तथा बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर शहरी और ग्रामीण इलाकों की सभी थोक और खुदरा दवा दुकानें बंद रहीं.

हड़ताल के कारण शहर का रेफरल अस्पताल रोड, जहां आम दिनों में मरीजों और लोगों की भीड़ रहती है, पूरी तरह सुनसान नजर आया. मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

इमरजेंसी के लिए तीन मेडिकल दुकानें खुली रहीं

मरीजों को आपातकालीन दवाओं की सुविधा देने के लिए फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शहर में तीन मेडिकल दुकानों को खुला रखने का निर्णय लिया था. इसके तहत रेफरल अस्पताल रोड स्थित अंकुर मेडिकल हॉल, न्यू ब्लू मेडिमिक्स और केशव मेडिकल हॉल को इमरजेंसी सेवा के लिए खोला गया.

इन दुकानों के खुले रहने से गंभीर मरीजों और जरूरतमंद लोगों को कुछ राहत मिली.

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ जताया विरोध

दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से नकली और बिना पर्ची दवाओं का खतरा बढ़ रहा है. साथ ही छोटे और मध्यम स्तर के दवा कारोबारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है.

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार से ऑनलाइन फार्मेसी पर सख्त नियंत्रण और ड्रग एक्ट में आवश्यक संशोधन की मांग की.

हड़ताल को सफल बनाने में जुटे रहे पदाधिकारी

हड़ताल को सफल बनाने के लिए फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह, सचिव मनोज कुमार भारती, संरक्षक विनोद सरावगी, संगठन सचिव मणिशंकर कुमार, गणेश प्रसाद यादव और कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता समेत अन्य सदस्य सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >