दुर्गापूजा में असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर : थानाध्यक्ष

दुर्गापूजा में डीजे बजाने पर रोक

जोकीहाट. जोकीहाट थाना में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने की. थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर रोक रहेगी. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी. अफवाह फैलाने वालों को पुलिस चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करेगी. कहा कि जुलूस में नशे के हालत में पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. पूजा पंडालों में प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है. मौके पर अपर थानाध्यक्ष सोनाली कुमारी, एसआई सरिता कुमारी, बालकृष्ण महतो, विनय सहनी, समाजसेवी जयप्रकाश भगत, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शकूर आलम, रंजीत भगत, मनोज भगत, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, पूर्व उप प्रमुख शरीकुर्रहमान, मुखिया रविंद्र मंडल, पंसस फिरोज, आजाद हुसैन, पूर्व मुखिया इम्तियाज, श्रैयस साहा, बिनोद कुमार यादव, आरिफ सरपंच सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं दुर्गापूजा

कुर्साकांटा. दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को कुआड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने की. बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से जारी निर्देश का पालन करते हुए दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्द्रपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में दुर्गा पूजा समिति से भी आवश्यक जानकारी ली गयी. थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि पूजा समिति को दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण तरीके से बगैर किसी व्यवधान के संपन्न कराने को लेकर पूजा समिति को स्वयंसेवक तैयार करने, प्रतिमा विसर्जन निर्धारित रूट से जाने आदि की बात कही. मौके पर एसएसबी के इंस्पेक्टर उमेश कुमार, जिप सदस्य रघुनाथ सिंह, मुखिया वीणा देवी, सरपंच पूजा देवी, उप सरपंच चंद्रानंद शर्मा, उप मुखिया मो अजीम, इंदर यादव, पूर्व मुखिया जयमोद भगत, संजय शर्मा, उद्यानंद शर्मा, मो सरफुद्दीन, दुर्गा पूजा समिति कुआड़ी के अमित कुमार साह, मुरली माही, सुमन राज, मनोज पासवान, द्रविड़ सोनी, दीपू शर्मा मौजूद थे.6

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >