14 को मनायी जायेगी आंबेडकर की जयंती

आंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रम पर अभाविप ने की चर्चा

-10-प्रतिनिधि, अररिया अभाविप नगर इकाई अररिया की एक बैठक शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता परिषद के नगर सह मंत्री भोला राठौर ने की. जिसमें आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर परिषद द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. साथ ही उसके सफलता के लिए रणनीति बनाई गयी. बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह पूर्णिया विवि के सिंडिकेट सदस्य प्रो एमपी सिंह ने कहा कि अभाविप द्वारा पूरे भारत में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती को अपने स्थापना काल से ही धूमधाम से मनाते आया है. इसी क्रम में अररिया जिला के विभिन्न इकाइयों में भी 14 अप्रैल को बाबा साहेब के जयंती समारोह को धूमधाम से मनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को नगर इकाई अररिया द्वारा स्थानीय परिषद कार्यालय परिसर में बाबा साहेब के जयंती के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता व संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश सह मंत्री मनीष चौपाल के भाग लेने की संभावना है. इस मौके पर बैठक में भोला राठौर, मनीष कुमार सचिन कुमार, संजीव कुमार यादव, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, मिट्ठू मार्शल, अभिषेक कुमार, सुमित कुमार विश्वास सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >