प्रभावित किसानों को तत्काल मिले राहत : आलोक

फसलों को पहुंची है क्षति, इसका हो निदान

अररिया. जिले में शुक्रवार की रात आयी आंधी व मूसलाधार बारिश की वजह से जिले के किसानों को हुए नुकसान का उद्यमी व व्यापार आयोग बिहार सरकार के सदस्य आलोक कुमार भगत सह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को गंभीर क्षति पहुंची है. यह केवल फसल का नुकसान नहीं, बल्कि उनकी मेहनत पर गहरा आघात है. इस कठिन समय में सभी किसान भाइयों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी अररिया से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उचित प्रशासनिक कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अपने स्तर से अधिकारियों को उचित निर्देश दें. ताकि प्रभावित किसानों को तत्काल राहत मिल सके. बिहार सरकार के स्तर से भी प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए बहुत जल्द प्रभावी कदम उठाये जाने का भरोसा उन्होंने दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >