अररिया में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनाने के लिये जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है. प्रशासनिक स्तर से इसके लिये कई जरूरी पहल किये गये हैं. जिले के सभी पंचायतों में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. वहीं नगर परिषद व नगर पंचायत इलाकों में तीन तीन वार्डों को मिलाकर कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है. ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके. इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा जिले के तीन गैस एजेंसी पर छापामारी की गयी. लेकिन कहीं से भी कोई शिकायत का मामला सामने नहीं आया. गौरतलब है कि उपभोक्ताओं को सुविधाजनक रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिये संचालित जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अब तक कुल 509 उपभोक्ताओं की शिकायत प्राप्त हुई है. इसमें 453 शिकायतों का निष्पादन हो चुका है. शेष 56 लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिये संबंधित एजेंसी को जरूरी निर्देश दिये गये हैं.
अररिया में एलपीजी सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, तीन एजेंसी पर छापामारी
प्रशासनिक स्तर से इसके लिये कई जरूरी पहल किये गये हैं. जिले के सभी पंचायतों में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. वहीं नगर परिषद व नगर पंचायत इलाकों में तीन तीन वार्डों को मिलाकर कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है
