दुर्गापूजा में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई

दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

सिकटी. दुर्गा पूजा को लेकर सिकटी थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ परवेज आलम व थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने की. जिसमें सर्वप्रथम कहा गया गया पूजा समिति को लाइसेंस लेना होगा. वहीं पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई सहित निर्धारित मार्ग से नियत समय पर मूर्ति विसर्जन को लेकर चर्चा की गयी. डीजे व अश्लील गाने बजाने पर कठोर कार्रवाई होगी. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखना हमारी प्राथमिकता होगी. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. साथ ही गश्त व निगरानी बढ़ाई जायेगी. पूजा समिति के पदाधिकारी प्रशासन को सहयोग करें. ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके. इस मौके पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष रमेश यादव, उप प्रमुख लखीचंद प्रमाणिक, पूर्व प्रमुख कमरुज्जमा, पूर्व मुखिया नारायण सिंह, मुखिया प्रदीप कुमार झा (उर्फ बब्बन झा), मुखिया महेंद्र यादव, वीआइपी नेता हरिनारायण प्रमाणिक, सामाजिक कार्यकर्ता बंदेलाल मंडल, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र विश्वास, रंधीर कुमार निषाद, मुखिया परवेज आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >