मारपीट कर 25 हजार छीनने का आरोप

पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

भरगामा. कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक ड्राइवर के साथ साइड देने को लेकर चार युवकों ने मारपीट करने और नकद राशि छीन लिया. इस संबंध में पीड़ित ने भरगामा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित ड्राइवर मो शमशाद, ग्राम-पोस्ट बथनाहा निवासी ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्य करता है व इन दिनों कुशमौल साइट पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. रविवार को वह गाड़ी से सड़क पर गिट्टी गिराने जा रहा था. इसी दौरान कुछ युवकों ने साइड मांगा, लेकिन उस समय सड़क पर जगह नहीं होने के कारण वह तुरंत साइड नहीं दे पाये. ड्राइवर ने बताया कि जैसे ही आगे जाकर जगह मिली, उसने गाड़ी साइड कर दी. इसके बाद मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गाड़ी रोककर उसे घेर लिया व मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान उसका सिर फट गया. इसी दौरान युवकों ने उससे 25 हजार भी छीन लिए. पीड़ित के अनुसार मारपीट करने वालों में जैसन सरदार, अशोक सरदार का पुत्र, गिरानंद सरदार का पुत्र व अशोक कुमार सरदार का पुत्र शामिल थे. पीड़ित ने बताया कि वह बाहर का रहने वाला है, इसलिए सभी का पूरा पता नहीं जानता, लेकिन सामने आने पर सभी को पहचान सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >