डीयू में जीत पर अभाविप ने मनाया जश्न

एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया जश्न

अररिया. अभाविप नगर इकाई अररिया का एक आकस्मिक बैठक स्थानीय परिषद कार्यालय परिसर में नगर मंत्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में 19 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के घोषित परिणामों पर चर्चा की गई. साथ ही इस चुनाव में अभाविप की शानदार सफलता पर परिषद सदस्यों द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया. इस अवसर पर परिषद के पूर्णिया विभाग प्रमुख प्रो एमपी सिंह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में शानदार जीत अभाविप के लबे संघर्ष का परिणाम है. इस जीत पर पूरे भारत के परिषद सदस्यों में जश्न का माहौल है. उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के 04 पदों में 03 पदों पर एबीवीपी ने अपना शानदार परचम लहराया है. अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के पद पर एबीवीपी ने जीत हासिल की है. एमपी सिंह ने कहा कि यह जीत केवल अभाविप की जीत नहीं, बल्कि हर उस विद्यार्थी की जीत है. मौके पर मनीष कुमार, भोला राठौर, जितेंद्र कुमार ,पप्पू कुमार, बाबूलाल कुमार, कौशन आलम, जितेंद्र कुमार विश्वास, अंशु रंजन, सौरभ कुमार, सुजीत कुमार, नवनीत कुमार, भव्या कुमारी, सुशीला कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >