अभय झा बबलू बने निर्विरोध अध्यक्ष

11 पदों के लिए मतदान संपन्न

अररिया. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का जिलास्तरीय चुनाव में मतदान बुधवार को संपन्न हुआ. जिला कृषि बाजार समिति परिसर में सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान किया गया. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ द्वारा कराये गए मतदान में सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपसचिव, संगठन सचिव व कार्यालय सचिव सहित 11 पदों के लिए मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया. वहीं अध्यक्ष पद पर अभय झा उर्फ बबलू निर्विरोध विजेता रहे. जिला प्रशासन द्वारा पुलिस बल की भारी तैनाती से पूरे मतदान केंद्र में शांति व्यवस्था कायम रहा. मतदान केंद्र पर मिली जानकारी अनुसार कुल 822 मतदाताओं में 685 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जो लगभग 83.3 प्रतिशत का अनुपात रहा. शाम 04 बजे मतदान समाप्त होते ही मतपेटियों को सील कर दिया गया. बताया गया कि इन मतों की गिनती गुरुवार को संपन्न की जायेगी. जिसके बाद उम्मीदवार की घोषणा होगी. बबलू झा के निर्विरोध चुने जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. चुनाव समिति के सदस्यों ने पुष्टि करते हुए कहा कि मतदान की पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार संपन्न हुई व कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के कारण मतदान सुचारू रूप से चला. चुनाव समिति के सदस्यों ने बताया कि बुधवार को हुए मतदान में 11 पदों पर 21 उम्मीदवार दावेदार रहे. जिसमें मतदान प्रक्रिया पूरी की गई है. आज बेलेट पेपर की गिनती होने के बाद विजेता प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >