स्कूटी सवार दो बहनों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

सुपौल जिला अंतर्गत फुटानी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मारी थी स्कूटी में टक्कर फोटो:48- निजी अस्पताल में इलाजरत घायल दूसरी बहन व उनके परिजन. प्रतिनिधि, अररिया नगर थाना क्षेत्र के ओमनगर वार्ड संख्या 08 निवासी दो सगी बहन स्कूटी पर सवार होकर अपने ससुराल सुपौल जिला अंतर्गत प्रतापगंज जा रही थी. इसी दौरान सुपौल जिला के फुटानी चौक के समीप एक ट्रक ने स्कूटी सवार दोनों बहनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में बड़ी बहन 45 वर्षीय सुनीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि छोटी बहन वीणा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घायल वीणा देवी को तत्काल अररिया नगर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि व परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे दोनों बहन अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर निकली थी. इसी दौरान सुपौल जिला अंतर्गत फुटानी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ है. हादसे के बाद मृतका महिला के ओमनगर स्थित निवास स्थान पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी व मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >