यूजीसी के नए कानून के विरोध में दिया धरना, जताया विरोध

यूजीसी के प्रस्तावित नये कानून के विरोध में रविवार को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सवर्ण सेना के बैनर तले आयोजित धरना कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार झा ने किया.

अररिया. यूजीसी के प्रस्तावित नये कानून के विरोध में रविवार को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सवर्ण सेना के बैनर तले आयोजित धरना कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार झा ने किया. इसमें बड़ी संख्या में स्वर्ण समुदाय के लोग शामिल हुए. धरना को संबोधित करते अजय झा ने यूजीसी के नये कानून को काला कानून बताया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहभागिता से देश में सवर्णों के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून पर रोक लगाई है. यूजीसी द्वारा कानून वापस लिये जाने तक उनका यह विरोध जारी रहेगा. केंद्र सरकार देश में जाति-पाति की राजनीति को बढ़ावा देकर अपना राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है. सरकार की इस मंशा को कभी सफल होने नहीं दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >