ARARIA फारबिसगंज के दल्लू टोला में एक घर में लगी आग,1.5 लाख नकद सहित जेवर जेवरात व सामान जले

फारबिसगंज शहर के दल्लू टोला वार्ड संख्या 18 निवासी सुरेश कामत के एक घर में आधी रात अचानक आग लग गयी.

फारबिसगंज (अररिया) से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट ARARIA NEWS :

फारबिसगंज शहर के दल्लू टोला वार्ड संख्या 18 निवासी सुरेश कामत पिता लखन कामत के एक घर में आधी रात को अचानक आग लग जाने से 1.5 लाख नगद सहित घर मे रखा फर्नीचर,अनाज,कपड़ा,जेवर जेवरात व सारा कागजात जल गया.पीड़ित गृहस्वामी ने इस अग्निकांड में लगभग 05 लाख रुपया का क्षति होने की बातें कही.घटित घटना के संदर्भ में पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि रात्रि में सभी लोग भोजन कर सो गये थे.बुधवार की रात लगभग 12:30 बजे अचानक घर मे लगी आग का तेज तपिश व धुंआ से जब नींद खुली तो उनलोगों ने हल्ला किया और किसी तरह सपरिवार घर से बाहर निकले.हल्ला सुन कर व आग की तेज लपटे देख कर बड़ी संख्या में आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे व आसपास लगे चापाकल से पानी ले कर आग बुझाते हुए अग्निशन विभाग को इसकी सूचना दी.जब तक अग्निशन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तब तक आसपास के लोगो ने आग पर तो काबू पा लिया लेकिन घर व घर मे रखा सारा सामान आगलगी की इस घटना में जल गया.पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि उन्होंने मेहनत मजदूरी कर अपनी पुत्री की शादी में उपहार देने के लिए किश्त पर लोन लिया था व फर्नीचर सहित अन्य समान खरीद कर घर मे रखा था.बताया कि आगलगी की इस घटना में घर तो जला ही घर मे रखा नगद राशि डेढ़ लाख व फर्नीचर,कपड़ा,जेवर जेवरात,अनाज,कपड़ा,बर्तन,कागजात सहित सारा सामान जल गया.आगलगी की इस घटना में लगभग 05 लाख रुपया का क्षति हुआ है.पीड़ित ने बताया कि महज एक ही घर था जिसके आगलगी की घटना में जल जाने के कारण अब सिर छुपाने के लिए कोई आशियाना नही है जिस कारण वे लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है.ईधर आगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही नगर पार्षद मो जलाल,कांग्रेसी नेता सह युवा समाजसेवी दिलकश राज,मो इमामुल हक,राज कुमार लखोटिया,मो अहमद,मो शमीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच कर अग्नि पीड़ित परिवार के लोगों को संतावना देने में लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >