17 वर्षीय किशोरी लापता, प्राथमिकी दर्ज

प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी के गुम हो जाने का मामला सामने आया है. किशोरी के पिता ने पलासी थाना में मामला दर्ज कराया है.

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी के गुम हो जाने का मामला सामने आया है. किशोरी के पिता ने पलासी थाना में मामला दर्ज कराया है. घटना बीते 30 जनवरी की बतायी जा रही है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पिता ने कहा है कि बीते 30 जनवरी के दिन करीब 10 बजे मेरी 17 वर्षीय पुत्री अचानक गुम हो गयी. खोजबीन के दौरान ही मालूम हुआ कि इंस्टाग्राम के माध्यम से मोबाइल नंबर 9594767276 से विकास वर्मा के आइडी यूपी 72 के द्वारा मेरी पुत्री से बातचीत हुआ करता था. जब मेरे द्वारा उक्त मोबाइल नंबर पर फोन करने पर पता बंद पाया गया. उसके साथ अपने रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन करने पर पता नहीं चल रहा है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया पीड़ित पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >