अपनी समस्या बताते महादलित.
अररिया : रामपुर कोदरकट्टी के वार्ड संख्या 12 में होने वाले विकास कार्यो को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है. पर ऐसा भी नहीं कि शिकायतें नहीं हैं. वार्ड वासी कालदेव ऋषिदेव ने बताया कि उनके घर में अब भी शैचालय नहीं बना है. वहीं उसके घर में बने हुए शौचालय को दिखाते हुए बीडीओ रतन कुमार दास ने कहा कि वो अपने अन्य बेटों के लिए भी शौचालय चाहते हैं. इसी क्रम में अपना घर दिखाते हुए विनोद व मनोज ऋषिदेव ने भी कहा कि दोनों भाईयों में से किसी भी परिवार के लिए शौचालय नहीं बना है. मनभरन ऋषिदेव का कहना था कि वो जिस जमीन पर फूस की झोंपड़ी बना कर रहते थे, उसे तोड़ देना पड़ा क्योंकि सड़क बननी थी. अब तत्काल जिस जगह झोपड़ी बनायी है,
मुन्ना ऋषिदेव के घर में बिजली भी थी, शौचालय भी और घर के सामने पानी का नलका भी. पर शिकायत बिजली के बिल को लेकर थी. मुन्ना के साथ-साथ सस्तानंद ऋषिदेव की पत्नी सहित टोला के कई अन्य लोगों ने कहा कि बिजली का बिल अनाप शनाप आता है. एक ही बल्ब जलाने के बावजूद 1200 से तीन हजार तक का बिल भेज दिया जाता है.
शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी मनमर्जी से 500 रुपया कम कर बिल जमा करने को कहते हैं. एडीएम की बैठक के समय मौजूद युवा रंजीत ऋषिदेव का कहना था कि पंचायत के स्कूल में पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
