सड़क किनारे की दुकानों को खाली कराने में जुटा नप

अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम देते कार्यपालक पदाधिकारी व नगर थाना पुलिस. एक दिन का दिया अल्टीमेटम, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए चला अभियान अररिया : मुख्यमंत्री के आगमन में बस अब एक दिन का इंतजार बाकी है. इस बीच नगर परिषद शहर की सुंदरता में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहा है. मुख्यमंत्री के संभावित […]

अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम देते कार्यपालक पदाधिकारी व नगर थाना पुलिस.

एक दिन का दिया अल्टीमेटम, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए चला अभियान
अररिया : मुख्यमंत्री के आगमन में बस अब एक दिन का इंतजार बाकी है. इस बीच नगर परिषद शहर की सुंदरता में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहा है. मुख्यमंत्री के संभावित गुजरने वाले मार्गों के साफ-सफाई में नगर परिषद जी जान से जुटा हुआ है. दो दिनों से नप के बगैर इजाजत के लगाये गये बैनर व होर्डिंग का हटाने का काम किया गया.
इसके बाद सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार, पुअनि पारितोश कुमार व प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ अतिक्रमणकारियों को सड़क किनारे से हटाते नजर आये. कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार ने बताया कि डाकबंगला मोड़ से लेकर अररिया कॉलेज तक सड़क किनारे जबरन अतिक्रमण किये लोगों के दुकान को खाली कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >