ढाई लाख की अष्टधातु की चार मूर्ति चोरी

नरपतगंज : गोड़राहा पंचायत के वार्ड संख्या सात में स्थित रामजानकी मंदिर से शनिवार देर रात लगभग ढाई लाख मूल्य की अष्टधातु की मूर्ति चोरी होगी. ग्रामीणों ने यह जानकारी नरपतगंज थाना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ रामजानकी मंदिर गोड़राहा पहुंचे. इस तरह ठाकुरबाड़ी में हो रहे मूर्ति चोरी के […]

नरपतगंज : गोड़राहा पंचायत के वार्ड संख्या सात में स्थित रामजानकी मंदिर से शनिवार देर रात लगभग ढाई लाख मूल्य की अष्टधातु की मूर्ति चोरी होगी. ग्रामीणों ने यह जानकारी नरपतगंज थाना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ रामजानकी मंदिर गोड़राहा पहुंचे. इस तरह ठाकुरबाड़ी में हो रहे मूर्ति चोरी के बाद ग्रामीण का आक्रोश चरम पर है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रहा है. जल्द ही मूर्ति चोरों का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

शनिवार शाम गोड़राहा पंचायत के वार्ड संख्या सात में रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर वर्षों पूर्व बनाया गया था. रविवार सुबह जब ग्रामीण जब ठाकुरबाड़ी पहुंचे, तो मूर्ति मंदिर में स्थापित नहीं देखा.
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया अमरेंद्र यादव को दी. अष्टधातु की मूर्ति चोरी होने की जानकारी आस-पास के गांव में आग की तरह फैल गयी. सूचना पा कर सैकड़ों ग्रामीणों भी रामजानकी मंदिर पहुंचे. मंदिर में स्थापित चार अष्टधातु के मूर्ति की कीमत लगभग 2.5 लाख बताया जाता है.
ढाई लाख की…
मालूम हो कि यह रामजानकी मंदिर पूर्व से ही चोरों के निशाने पर था. इस मंदिर से वर्ष 2009 में भी चोरों ने पांच लाख रुपये की अष्टधातु का मूर्ति चोरी की है. इसके बाद वर्ष 2011 में पूर्व विधायक जनार्दन यादव ने 2.5 लाख की लागत से अष्टधातु की मूर्ति को दान स्वरूप दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >