जिले में नहीं थम रहा शराब का अवैध कारोबार

पुलिस थाना में दर्ज है 368 कांड, 463 को किया गिरफ्तार 2,697 लीटर अंग्रेजी शराब व 969 देशी, 929 लीटर चुलाई शराब जब्त किया है पुलिस शराब के अवैध कारोबारियों पर है सख्त नजर : पुलिस अधीक्षक अररिया : मद्य निषेध लागू होने के बाद भी शराब का अवैध कारोबार पर अब तक पूर्णत: विराम […]

पुलिस थाना में दर्ज है 368 कांड, 463 को किया गिरफ्तार

2,697 लीटर अंग्रेजी शराब व 969 देशी, 929 लीटर चुलाई शराब जब्त किया है पुलिस
शराब के अवैध कारोबारियों पर है सख्त नजर : पुलिस अधीक्षक
अररिया : मद्य निषेध लागू होने के बाद भी शराब का अवैध कारोबार पर अब तक पूर्णत: विराम नहीं लग पाया है. होम डिलेवरी सिस्टम बदस्तूर जारी है. नोटबंदी से बेअसर शराब का अवैध कारोबारी अपने तरीके बदल लिये हैं. जानकारी अनुसार शराब के शौकीन अगर सुबह में कथित होग डिलेवरी वाले से डिमांड करता है तो वह शाम में डिलेवरी वाले से डिमांड करता है, तो वह शाम में डिलेवरी देता है.
निर्धारित जगह पर नहीं देता सप्लाय अपने की सुरक्षा को ध्यान में रख कर ग्राहक को बुलाता है और दे देता है माल यह सारा काम चलंत में होता है बाइक सवार पीठ पर बैग लटकाये शराब बंगाल से लाता है. बताया जाता है कि जिस बाइक सवार के पीठ पर बैग में शराब होता है, उससे आगे दूरी बना कर एक और बाइक सवार चलता है.
आगे पुलिस या उत्पाद विभाग की हल-चल पर निगहवानी करता है. फिर पीछे चल रहे बाइक सवार को आगे बढ़ने या रास्ता बदल कर आने का संकेत देता है. तब सुरक्षित शराब का अवैध कारोबारी निर्धारित जगह पर पहुंचते है. बड़े वाहनों में शराब का अवैध कारोबार में कमी आयी है. पुलिस ने कई बार जब्त किया है. इसलिए शराब तस्कर अपना तरीका बदल लिया है. हालांकि पुलिस प्रशासन भी लगातार शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करती रही है.
उसी का फलाफल रहा कि जिले के तीन थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक भूपेंद्र प्रसाद सिंह जोगबनी सिकटी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार व तत्कालीन सोनामणी गोदाम ओपी अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू को उत्पाद पदक दे कर सरकार ने सम्मानित भी किया. अब जरा आंकड़ों पर गौर करें तो साफ हो जायेगा कि पुलिस ने अबतक क्या कार्रवाई की. निषेध के पुलिस प्रशासन के नोडल पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त आंकड़ें इसकों बयां करता है.
कहते हैं पुलिस अधीक्षक
इस बाबत पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने कहा शराब के अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस नजर रख रही है. शराब के पुराने कारोबारियों, जो लाइसेंस लेकर शराब का कारोबार करते थे. उन पर भी पुलिस निगहवानी कर रही है. मद्य निषेध के बाद वे क्या कर रहे हैं. शराब की दुकान में काम करने वाले कर्मी क्या कर रहे हैं. उस पर भी नजर रखी जा रही है. उन्होंने नाम का खुलासा करने से परहेज करते हुए कहा कि शराब के अवैध कारोबार करने वाला चाहे जो कोई भी है. वह बच नहीं पायेगा. पलिस प्रशासन इसे प्राथमिकता के आधार पर ले रखा है.
एक अप्रैल से 11 नवंबर तक का आंकड़ा
माह अप्रैल में जिले के विभिन्न थाना में कुल 32 कांड अंकित हुये जबकि 43 की गिरफ्तारी हुई. जून माह में 38 कांड तो 38 की गिरफ्तारी हुई. जुलाई में 62 कांड दर्ज करते हुई 80 की गिरफ्तारी हुई. वहीं अगस्त में 74 कांड दर्ज करते हुए 92 की गिरफ्तारी हुई. सितंबर माह में 60 कांड दर्ज हुए तो 94 की गिरफ्तारी की गयी. अक्तूबर माह में 49 कांड दर्ज किया गया, 56 को गिरफ्तार किया गया. 22 नवंबर तक19 कांड दर्ज तो 22 को गिरफ्तार किया गया.
इस प्रकार आठ माह में जिले के विभिन्न थाना में 368 कांड दर्ज किये गये, जबकि 463 को गिरफ्तार किया गया.
कितने शराब हुए जब्त : इन आठ माह में पुलिस ने अवैध देशी शराब 969 लीटर जब्त किया, जबकि महुआ चुलाई शराब 929 लीटर जब्त किया. इस क्रम में चुलाई शराब बनाने के दो दर्जन से अधिक उपकरण भी जब्त किये गये. वहीं अंग्रेजी शराब कुल दो हजार 697 लीटर पुलिस ने जब्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >