पांच लाख मिलेगा ऋण, 1500 आवेदन

मौका. आजतक आवेदन दे सकेंगे बेरोजगार जिले के पढ़े-िलखे बेरोजगारों के िलए कारोबार शुरू करने का अच्छा मौका है. सरकार इस बाबत पांच लाख तक का ऋण दे रही है. अररिया : पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए एक अच्छा अवसर है. अलग-अलग तरह के कारोबार के लिए बिहार राज्य अल्पसंख्यक […]

मौका. आजतक आवेदन दे सकेंगे बेरोजगार

जिले के पढ़े-िलखे बेरोजगारों के िलए कारोबार शुरू करने का अच्छा मौका है. सरकार इस बाबत पांच लाख तक का ऋण दे रही है.
अररिया : पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए एक अच्छा अवसर है. अलग-अलग तरह के कारोबार के लिए बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्त निगम ऋण मुहैया कराता है. इसके लिए विहित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेज के साथ-साथ आवेदन करना पड़ता है. आवेदन जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करने की व्यवस्था है. कार्यालय में मंगलवार को आवेदन जमा करने वालों की दिन भर भीड़ लगी रही. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती करनी पड़ी.
जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है. शाम पांच बजे तक आवेदन लिये जायेंगे. इसके लिए अलग से काउंटर बनाया गया है. बताया गया कि व्यवसाय, तकनीकी, लघु व कुटी उद्योग, परिवहन व अन्य क्षेत्रों में ऋण के लिए आवेदन दिये जा सकते हैं. आवेदन की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदन के साथ आय, निवासी प्रमाण पत्र के साथ साथ आधार कार्ड की प्रति जरूरी है. आमदी की सीमा दो लाख है.
उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी व दस्तावेजों की पड़ताल जिला स्तर पर होगी. उसके बाद की आवेदन पटना स्थित निगम कार्यालय को भेजे जायेंगे. स्वीकृति वहीं से होगी. उन्होंने बताया कि मंगलवार तक लगभग डेढ़ हजार आवेदन कार्यालय में प्राप्त हो चुके हैं.
जिला स्तर पर होगी आवेदनों की स्क्रूटनी व दस्तावेजों की पड़ताल
पटना स्थित निगम कार्यालय को भेजे जायेंगे आवेदन वहीं से होगी स्वीकृति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >