फारबिसगंज : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस कार्यालय के कंप्यूटर में शाॅर्ट सर्किट के कारण मंगलवार को आग लग गयी. इससे कार्यालय में लगा कंप्यूटर पूरी तरह जल गया.
घटना के कारण आरटीपीएस कार्यालय का काम दिन भर बाधित रहा. आरटीपीएस काउंटर पर अपने कार्यों से सुबह से ही कतार में खड़े लोगों को बैरंग लौटना पड़ा. इधर कार्यालय कर्मी मोहतसीन अरशद, कार्यपालक सहायक वसंत कुमार, संदीप कुमार, दीपक कुमार, दीक्षा कुमारी सहित अन्य कर्मी दिन भर कंप्यूटर को ठीक करने में लगे रहे.
