जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव

दोनों पक्ष को अधिकारियों ने कराया शांत अररिया : शहर के शास्त्रीनगर वार्ड संख्या 16 में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव हो गया. इसको प्रशासन के हस्तक्षेप से शांत कराया गया. जानकारी अनुसार आठ डिसमिल जमीन को लेकर अशोक मुखिया व निमिया देवी की बीच पूर्व से विवाद था. […]

दोनों पक्ष को अधिकारियों ने कराया शांत

अररिया : शहर के शास्त्रीनगर वार्ड संख्या 16 में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव हो गया. इसको प्रशासन के हस्तक्षेप से शांत कराया गया. जानकारी अनुसार आठ डिसमिल जमीन को लेकर अशोक मुखिया व निमिया देवी की बीच पूर्व से विवाद था. विधि व्यवस्था के मद्देनजर नगर थानाध्यक्ष ने उक्त भूखंड पर धारा 144 लगा दी थी. एसडीओ कोर्ट में 14 नवंबर को मामले की सुनवाई के दौरान फैसला निमिया देवी के पक्ष में सुनाया गया.
निर्णय के आलोक में निमिया देवी मंगलवार का उक्त भूखंड पर दखल के लिए पहुंची तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की. सूचना पर एसडीओ संजय कुमार, डीपीओ प्रभात कुमार झा, नगर थानाध्यक्ष आरके चौधरी सहित आरएस ओपी अध्यक्ष प्रभाकर भारती, बैरगाछी ओपी अध्यक्ष राकेश प्रसाद, महिला थानाध्यक्ष पीके प्रवीण, एसटीएससी थानाध्यक्ष सीके टूडू, पुलिस निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद, पलासी थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव,
पुअनि पारितोष कुमार दास, प्रशांत कुमार सदल-बल पहुंचे. अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच जारी तनाव को शांत कराया. दूसरे पक्ष के अशोक मुखिया की मां जो वर्षों से उक्त भूखंड पर रहने और जमीन पर अपना हक होने का दावा कर रही थी. उसे प्रशासन की देखरेख में उक्त जमीन से बेदखल कर दिया गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच व्याप्त तनाव को देखते हुए स्थानीय पुलिस घंटों वहां मुस्तैद रही. एसडीओ ने कहा कि अगर अशोक मुखिया मेरे दिये गये जजमेंट से असंतुष्ट है तो सक्षम न्यायालय में अपील कर सकते हैं. न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया जायेगा. किसी भी स्थिति में विधि-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दिया जायेगा. बहरहाल, एसडीओ के जजमेंट के आलोक में उक्त भूखंड पर निमिया देवी का दखल कायम हो सका. समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर तैनात थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >