शराब पीने व बेचने की मनाही पर की गयी मारपीट
अररिया : नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चातर के सरपंच पति के साथ मंगलवार को मारपीट की घटना घटी. यह घटना तब घटी जब सरपंच पति सच्चिदानंद ऋषिदेव ने तिरहुतबीटा के ही शंकर ऋषिदेव को शराब पीने और दूसरों को पिलाने से मना किया. इस बाबत सरपंच चनिया देवी के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 765/16 दर्ज की गयी है.
दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक तिरहुतबीटा गांव के शंकर ऋषिदेव स्वयं शराब पीता था और दूसरे को पिलाने का काम करता था. सरपंच पति इस बात की मनाही करने गये तो उसके साथ मारपीट करने लगा. शोर सुनने पर जब सरपंच चनिया देवी पति को छुड़ाने गयी तो उसके साथ भी मारपीट किया गया. मारपीट में नामजद मो लड्डू पिता अब्दुल रउफ, मो सुलेमान पिता अब्दुल रउफ, मो जमील पिता अब्दुल रउफ भी सहयोग कर रहा था. शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने जान बचायी. नगर थानाध्यक्ष आर के चौधरी ने कांड दर्ज कर लिया है.
